{"_id":"59caa90c4f1c1b9c538b489a","slug":"91506453772-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संधावी में 10,000वां शौचालय बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संधावी में 10,000वां शौचालय बना
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संधावली में 10,000 वां शौचालय बना
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने ग्राम संधावली में बने 10,000 वें शौचालय का उद्घाटन किया। उन्होंने गांव में चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है कि शौचालय का प्रयोग करें। विकास और समृद्धि का संबंध स्वास्थ्य से होता है और स्वास्थ्य का संबंध शुद्ध पानी और साफ-सफाई से होता है।
डीएम ने कहा कि परंपरागत जीनवशैली प्रदूषित वातावरण का कारण बनकर जहां तक एक और जनजीवन को प्रभावित करती है, वहीं दूसरी और बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति अपना काम सुचारु रूप से नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी है, वह अपने घरों में स्वयं शौचालय का निर्माण करा लें और जिनकी स्थिति अच्छी नहीं है, वह सरकारी धन से शौचालय का निर्माण जल्द से जल्द कराएं। जिससे दो अक्तूबर तक ग्राम को ओडीएफ कराया जा सके। डीएम ने लाभार्थी पायल पत्नी नरेश को शौचालय का उपयोग करने और घर में स्वच्छता रखने के लिए भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा है पखवाड़ा चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वच्छता से संबंधित जो सपना है उसे साकार करना है। डीएम ने बास्केट वॉल स्टेडियम का भी निरीक्षण किया और ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि इसका समतलीकरण कराते हुए इसका प्रयोग करें, खेल प्रतियोगिताएं कराएं। आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की संख्या पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष कम पाए जाने पर फटकार लगाई। सीओ अंकित अग्रवाल ने ग्रामवासियों को बताया कि मानक के अनुरूप शौचालयों का निर्माण करें। जिन लाभार्थियों के खातें में धनराशि भेजी गई है, वह शीघ्र निर्माण पूरा करें। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा, बीडीओ, एडीओ पंचायत आदि उपस्थित रहे।