{"_id":"59caa62c4f1c1b6e548b4950","slug":"91506453036-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट बांधें, नहीं तो जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट बांधें, नहीं तो जुर्माना
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट बांधें, नहीं तो जुर्माना
मुजफ्फरनगर। बिना कागजों, हेलमेट के चलने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई तो होगी ही, साथ में अधिकारी नैतिक तौर पर उन्हें नसीहत भी करेंगे। मंगलवार से विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिसमें परिवहन अधिकारी ने हेलमेट, सीट बेल्ट नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई की। पहले दिन 60 बाइक, कार सवारों पर जुर्माना लगाया गया।
परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने सहायक संभागीय परिवहन विभाग को नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। खासतौर पर बाइक सवारों के बिना हेलमेट होने तथा कार चालक, उसके सहयोगी के सीट बेल्ट न पहनने पर कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल एक्शन लेकर चालान के साथ वाहन सीज करने को कहा गया है। मंगलवार से एआरटीओ प्रवर्तन सुरेंद्र सिंह और प्रशासन राजीव कुमार बंसल ने अभियशान चलाया। रामपुर तिराहा, रुड़की रोड, जानसठ रोड के भाथ मेरठ रोड पर करीब 60 बाइक सवार और कार सवारों के चालान काटे गए। इसके साथ ही अधिकारियों को वाहन चालकों को नैतिक तौर पर समझाने और सुरक्षित सफर के लिए सलाह देने के निर्देश दिए गए।