{"_id":"59caa3394f1c1bb0538b4881","slug":"91506452281-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचपन स्कूल में रावण का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचपन स्कूल में रावण का पुतला जलाया
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में रावण का पुतला जलाया
मुजफ्फरनगर।
नई मंडी स्थित बचपन प्ले स्कूल में दशहरे के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास से बच्चों ने रावण के पुतले का दहन किया। रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतले जलते ही तालियों से स्कूल प्रांगण गूंज उठा। बच्चों को भगवान श्री राम के बारे में बताया कि किस तरह उन्होंने न्याय के लिए लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की। इस दौरान स्कूल में रामायण के मुख्य पात्र जैसे राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता जी, हनुमान के रूप में सजकर आए बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। अचित जैन ने बच्चों की प्रस्तुति को सराहा और कहा कि दशहरा हमें प्रेरणा देता है कि हमें अच्छाई के लिए काम करना चाहिए। इशानी, अनन्या, भव्य, निस्वी, अराध्या, सक्षित, आश्व, प्रनांश, गर्विक, विहान, विवान आदि ने सबका मन मोहा लिया।