{"_id":"59c6afa44f1c1b35688b6289","slug":"91506193316-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवना बुखार की खबर का जोड़....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवना बुखार की खबर का जोड़....
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से वृद्धा की मौत
मंसूरपुर। गांव जीवना में शाम को बुखार से पीड़ित वृद्धा की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। स्वास्थ्य विभाग ने वृद्धा को बुखार से पीड़ित होने से इंकार किया है। रविवार को चिकित्सकों को भेजकर वृद्धा की मृत्यु का कारण पता किया जाएगा।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव जीवना में वृद्धा शांति (75) पत्नी मलखान कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। उसका परिजनों ने इलाज भी कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। शनिवार देर शाम वृद्धा की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसे परिजन चिकित्सकों के यहां दिखाने के लिए लेकर चले, लेकिन रास्ते में ही वृद्धा की मृत्यु हो गई। बुखार से गांव में एक और मौत होने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि गांव में वृद्धा की बुखार से मृत्यु होने की कोई जानकारी नहीं है। वृद्धा की मृत्यु किस कारण हुई है, इसकी जांच के लिए रविवार को चिकित्सकों को गांव भेजा जाएगा।