{"_id":"59b043604f1c1bef7f8b473c","slug":"91504723808-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वयूपी ग्रामीण बैंक की शाखा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वयूपी ग्रामीण बैंक की शाखा का शुभारंभ
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक की शाखा का शुभारंभ
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव मुबारिकपुर में सर्वयूपी ग्रामीण बैंक की शाखा का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में शाखा के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर शर्मा ने किसानों व ग्रामीणों को बैंक द्वारा संचालित योजनाओं के अलावा ऋण के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर आलोक कुमार गुप्ता, मंदीप राना, महेश चंद शर्मा, सतेंद्र चौधरी, सुनील वर्मा, सत्यप्रकाश त्यागी, श्रीकांत त्यागी, नितिन कुमार, मनोज कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
रेलवे फाटक के पास घायल मिला युवक
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव टबीटा निवासी राजेश पुत्र चरणदीप मंगलवार को शाम को घर से किसी बात पर नाराज होकर घर से निकल गया। वह घर से परिजनों को यह कहकर निकला था कि वह ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने के लिए जा रहा है। परिजनों ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं मिला। देर शाम को गांव के लोगों ने राजेश को टबीटा के ही रेलवे फाटक पर ट्रैक पर बैठे हुए देखा। ग्रामीणों ने उसको घर चलने के लिए भी कहा था, लेकिन उसने उनके साथ जाने से इंकार कर दिया था। ग्रामीणों ने उसके परिजनों को गांव में पहुंच कर जानकारी दी। परिजन वहां से दौड़ कर फाटक पर पहुंचे। परिजनों को घायल अवस्था में राजेश फाटक के पास पड़ा मिला। परिजनों ने घायल को रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर चिकित्सकों ने घायल को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।