{"_id":"59aefd374f1c1b6e078b4745","slug":"91504640311-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेजों में सांध्यकालीन कक्षाएं चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेजों में सांध्यकालीन कक्षाएं चलेगी
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
मुजफ्फरनगर। महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए भटक रहे छात्र-छात्राओं के लिए यह राहत देेने वाली बात है। अब जल्द ही डिग्री कॉलेजों में सांध्यकालीन कक्षाओं का संचालन होगा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से इस संबंध में वार्ता कर विद्यार्थियों और अभिभावकों की परेशानी से अवगत कराया। इस पर उन्होंने तीन दिनों में सूबे के डिग्री कॉलेजों में सांध्यकालीन कक्षाओं का संचालन कराने का आदेश पारित करने का आश्वासन दिया है।
विवि की ओर से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बावजूद महाविद्यालयों में बीए, बीएससी, बीकॉम, गृह विज्ञान की प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए सैकड़ों छात्र-छात्राएं वंचित रहने से परेशान भटक रहे है। एबीवीपी भी छात्रों के समर्थन में आंदोलन कर रही है। विद्यार्थी डिग्री कॉलेजों में सांध्यकालीन कक्षाएं चलाने की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें प्रवेश मिल सके। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने इसी परेशानी की जानकारी पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान को दी। इस पर डॉ बालियान ने प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा से वार्ता की। डॉ बालियान ने बताया कि डिप्टी सीएम डॉ शर्मा और उच्च शिक्षा प्रमुख सचिव संजय अग्रवाल को इस संबंध में अवगत कराया गया, जिस पर उन्होंने तीन दिनों में सांध्यकालीन कक्षाओं के संचालन के लिए अनुमति देने का आश्वासन दिया है।
सांसद ने किया अंतवाड़ा में दंगल का उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। खतौली ब्लाक के गांव अंतवाड़ा में मंगलवार से प्रसिद्ध भूमिया मेला प्रारंभ हुआ। इस दौरान दंगल का भी आयोजन किया गया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने दंगल का उद्घाटन किया। कहा कि दंगल भारतीय सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक है, हमें इस धरोहर को बचाए रखना है। दंगल प्राचीन खेल है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अंचल में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। बाबा चंद्र सिंह, दिमाग सिंह, वीरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।