{"_id":"5991f4a14f1c1b593e8b465a","slug":"91502737569-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई
खतौली/मंसूरपुर(मुजफ्फरनगर)। विद्यालयों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
केके जैन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मटकी सज्जा, बांसुरी सज्जा, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने राधा-कृष्ण, नेताजी, सैनिक, डाक्टर समेत अनेक सुंदर वेशभूषा में कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या रीतू कश्यप ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष शशांक कुमार जैन, प्रबंधक वैभव जैन ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। उधर, मंसूरपुर के देव पब्लिक इंटर कालेज में छात्राओं ने श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया। बच्चों ने विभिन्न झांकियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। आस्था, काजल, भूमिका, मेघा, वंशिका, सिमरन, तनू, रजत, प्रियांशी आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या नंदिनी बालियान, एचओडी प्रिया खोकर ने बच्चों को पुरस्कृत किया। डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने श्रीकृष्ण के बाल रूप का झांकियों के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया। छात्रा ईशा राठी ने श्रीकृष्ण के महान कार्यों का उल्लेख करते हुए पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या पूनम पंवार समेत समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।