{"_id":"5980d57c4f1c1b48078b46b7","slug":"91501615484-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट संरक्षण समिति की पंचायत व धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट संरक्षण समिति की पंचायत व धरना प्रदर्शन
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण समिति का धरना प्रदर्शन
मंसूरपुर। राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति ने दो सांसदों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मामले में कार्रवाई न होने पर एक सप्ताह बाद फिर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति की ओर से बेगराजपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट पंचायत कर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन बालियान ने हरियाणा से सांसद राजकुमार सैनी द्वारा जाटों पर अभद्र टिप्पणी करने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जाट समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। सांसद के खिलाफ एक तहरीर सीओ खतौली राजीव कुमार को दी गई। सपा सांसद नरेश अग्रवाल द्वार हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर कड़ी निंदा की गई। सदस्यता समाप्त करने के लिए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम कन्हई सिंह को सौंपा। धरने पर जिलाध्यक्ष कुलबीर प्रधान, सुमन बालियान, सुनील चौधरी, दुष्यंत रोहटा, सरदार सिंह, देवराज पहलवान, चैनपाल सिंह, अशोक राठी, अमित राठी, राधा, फूलवती, धर्मवीर राठी आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता बाबा सूरजमल तथा संचालन ललित कुमार ने किया।