{"_id":"5974ef9f4f1c1bf6618b470b","slug":"91500835743-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के बीम के नीचे दबकर राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के बीम के नीचे दबकर राजमिस्त्री की मौत
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान के बीम के नीचे दबकर राजमिस्त्री की मौत
खतौली। गांव पाल में जैक से बीम उठाते समय अचानक जैक फिसलने से गिरे मकान के बीम के नीचे दबकर राजमिस्त्री की मौत हो गई। इस दौरान वहां कार्य कर रहे चार मजदूर बाल-बाल बचे।
मंसूरपुर के गांवसराय रसूलपुर निवासी 45 वर्षीय राजमिस्त्री राजबीर पुत्र गुलाब सिंह खतौली के गांव पाल में सहेंद्र पुत्र मितरू के मकान में कार्य कर रहा था। रविवार दोपहर को वह अपने चार मजदूरों संदीप, ओमकार, पप्पू आदि के साथ जैक लगाकर बीम को उठा रहा था। इसी दौरान अचानक जैक फिसल गया। जैक फिसलने से मकान का बीम राजमिस्त्री राजबीर के ऊपर आ गिरा। मिस्त्री के साथ कार्य कर रहे चार मजदूर बाल-बाल बचे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बीम को हटाकर घायल मिस्त्री को बाहर निकाला तथा उसे लेकर खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हादसे की सूचना पुलिस को दे दी है।