फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सरकारी अस्पताल में महिला ने तोडा दम

सरकारी अस्पताल में महिला ने तोडा दम

Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में महिला ने तोडा दम
मोरना। प्रसव के उपरांत बीमार चल रही महिला ने सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मोरना क्षेत्र के ग्राम ककराला निवासी सदनपाल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कठिन करता है। सदनपाल के परिवार में उसकी 14 वर्षीय की बेटी साक्षी, 12 वर्षीय कीर्ति व नौ वर्षीय उपासना खेत की मेढ़ों से घास काट कर तथा दूध बेच कर परिवार की आजीविका चलाने में अपने पिता का हाथ बंटाती हैं। तीन माह पहले सदनपाल अपनी गर्भवती पत्नी रीना को प्रसव के लिए मोरना के सरकारी अस्पताल ले गया, जहां खून की कमी के चलते रीना को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद रीना को मेरठ मेडिकल ले जाया गया। मेरठ मेडिकल में रीना ने बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल से रीना को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद महिला की सेहत बिगड़ गई। मजदूर सदनपाल कर्ज लेकर रीना का इलाज करा रहा था। शनिवार दोपहर पत्नी को लेकर मोरना के सरकारी अस्पताल पहुंचा। वहां कुछ ही देर बाद रीना की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में बच्चों को रोरोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed