{"_id":"59496bc74f1c1b5c558b46d3","slug":"91497983943-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज परिवार नियोजन, कल का भविष्य बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज परिवार नियोजन, कल का भविष्य बेहतर
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार नियोजन की खूबियां बताएगा स्वास्थ्य विभाग, 27 जून से होगा गांव-गांव सर्वे
मुजफ्फरनगर। विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर स्वास्थ्य विभाग में भी हलचल शुरू हो गई है। परिवार नियोजन को लेकर विभाग दंपतियों को इसकी खूबियां बताएगा। परिवार नियोजन से कल का भविष्य बेहतर के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए विभागीय स्तर से गांव-गांव सर्वे कराया जाएगा। नुक्कड़ नाटक और स्लोगन के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाई जाएगी।
देश-प्रदेश की बढ़ती जनसंख्या से कई समस्याएं भी जन्म ले रही हैं। समय-समय पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के संगठन भी जनसंख्या के कारण भविष्य में अनेक समस्याएं उत्पन्न होने का जिक्र कर चुके हैं। इस बार जिला स्तर पर जनसंख्या नियंत्रण को लेकर पखवाड़ा कार्यक्रम चलेगा। करीब 27 जून से स्वास्थ्य विभाग स्तर से गांव-गांव में दंपतियों का सर्वे किया जाएगा। इन दंपतियों को चिह्नित करने के साथ ही विभाग मालूम करेगा कि वह परिवार नियोजन के लिए क्या उपाय करना चाहेंगे या क्या उपाय रखते हैं। दंपति यदि उपाय नहीं रखते हैं तो विभागीय स्तर से उन्हें कई ऑप्शन दिए जाएंगे। जिनमें से दंपति को एक का चुनाव करना होगा। गर्भ निरोधक गोलियां समेत अन्य उपाय दंपति के समक्ष रखे जाएंगे। इसके अलावा भी गांवों की चौपाल पर नुक्कड़ नाटक, रैली और सभाएं की जाएंगी। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर विभाग स्तर पर कई कार्यक्रम होंगे। 11 जुलाई को मेला लगाकर लोगों को परिवार नियोजन के उपाय बताएंगे। इससे पहले रैली, नुक्कड़ नाटक और सभाएं की जाएंगी।