{"_id":"594188204f1c1b64088b4578","slug":"91497466912-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग की मौत, परिवार में कोहराम मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग की मौत, परिवार में कोहराम मचा
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग की मौत से परिवार में कोहराम मचा
जानसठ। गांव मीरापुर दलपत में दिव्यांग परिवार को कोई भी सरकारी सहायता व चिकित्सा सुविधा नहीं मिली। इसी अभाव में परिवार के एक दिव्यांग की मौत हो गई। दिव्यांग की मौत को लेकर परिवार में कोहराम मचा है।
मीरापुर दलपत गांव में विनोद कुमार के परिवार में चार बच्चे हैं, जिनमें से दो दिव्यांग हैं। ग्रामीणों के मुताबिक परिवार कई बार अधिकारियों से सरकारी आर्थिक सहायता और चिकित्सा की सुविधा दिलाए जाने की गुहार तक लगा चुका था। ग्रामीणों का आरोप है कि आज तक इस दिव्यांग परिवार को सरकार की ओर से कोई भी सुविधा नहीं मिली है। इलाज के अभाव में बुधवार को विनोद के 20 वर्षीय दिव्यांग पुत्र सोनू की मौत हो गई। दिव्यांग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।