{"_id":"593d99604f1c1b58208b4581","slug":"91497209184-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लिश गर्ल बनेगी कस्तूरबा गांधी की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लिश गर्ल बनेगी कस्तूरबा गांधी की छात्राएं
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लिश में पारंगत बनेंगी कस्तूरबा गांधी की छात्राएं
मुजफ्फरनगर। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शक्ति परी के साथ अब कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं इंग्लिश में भी फरफेक्ट होंगी। इसके लिए रेडियो पर यूनिसेफ की ओर से कार्यक्रम होगा। जिसके जरिये बालिकाएं इंग्लिश में परिपक्व बनेंगी। इसके लिए जिलावार कार्यक्रम का शेड्यूल तय किया गया है। बालिकाओं को इंग्लिश बोलने, पढ़ने में परिपक्व बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें ऑल इंडिया रोडियो के माध्यम से यूनिसेफ के सहयोग से दो दिनों तक इंग्लिश सीखने, पढ़ने का कार्यक्रम टेलीकास्ट किया जाएगा। ताकि छात्राओं में समाज में सबसे तेजी से बढ़ रही इंग्लिश की भाषा की पूरी तरह समझ और पकड़ बन सके। क्योंकि अभी तक कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में हिंदी, संस्कृत, गणित, इंग्लिश, गृह विज्ञान आदि की पढ़ाई दी जाती है। इंग्लिश को छोड़कर अन्य विषय में छात्राएं बेहतर हैं।
बालिकाओं में अंग्रेजी के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए रेडियो पर आओ अंग्रेजी सीखे कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। इसमें अंग्रेजी बोलने, पढ़ने और समझने के तरीकों को बताया जाएगा। विद्यालयों में दो दिन तक यह कार्यक्रम होगा। इसके लिए जनपद में पांच और छह जुलाई को यह कार्यक्रम होगा। बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं में अंग्रेजी ज्ञान बढ़ाने के लिए कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम की मानीटरिंग के समन्वयक जिम्मेदार रहेंगे।