फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   9.47 lakh liquor caught by truck at the beige gate

बझेड़ी फाटक पर ट्रक से पकड़ी 9.47 लाख की शराब

Sun, 01 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
9.47 lakh liquor caught by truck at the beige gate
मुजफ्फरनगर। शहर के बझेड़ी फाटक पर चेकिंग के दौरान सिविल लाइंस थाना पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने तस्करी कर लाई जा रही अरुणाचल मार्का 9.47 लाख रुपये कीमत की शराब से लदा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार दोपहर सूचना के आधार पर बझेड़ी फाटक के पास चेकिंग अभियान चलाया। एसओ समयपाल अत्री व आबकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि रामपुर तिराहा की ओर से आ रहे ट्रक को पकड़ा गया, जिसमें पशु आहार व दवाइयां भरी थीं। ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें लदी दवाइयों की 650 पेटियों के अंदर छिपाकर रखी गई अरुणाचल मार्का रॉयल जनरल शराब की 235 पेटी बरामद की गई। बरामद की गई शराब की कीमत 9.47 लाख रुपये है। शराब लदे ट्रक के चालक तहसीन पुत्र हफीज निवासी गांव कुटेसरा थाना चरथावल और रोहित पुत्र रमेश निवासी गांव सिसौना थाना छपार को मौके से गिरफ्तार किया गया। एसओ समयपाल अत्री ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed