फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   84.12 percent candidates gave PGT exam

84.12 फिसदी परीक्षार्थियों ने दी पीजीटी की परीक्षा

Wed, 18 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
84.12 percent candidates gave PGT exam
परीक्षा केद्र पर पीजीटी परीक्षार्थीयों के प्रवेश पत्र जांचते शिक्षक । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
84.12 फीसदी परीक्षार्थियों ने दी पीजीटी की परीक्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित परास्नातक प्रवक्ता परीक्षा (पीजीटी) की परीक्षा में दूसरे दिन बुधवार को 84.12 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 565 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
पीजीटी की परीक्षा के लिए में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को भी परीक्षा दो पाली में हुई। सुबह की पाली में चारों केंद्रों पर डीएवी इंटर कॉलेज ए व बी ब्लाक, जीआईसी, एसडी इंटर कॉलेज में 1669 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1364 ने परीक्षा दी। 305 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। पहली पाली में अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, गणित, संस्कृत, संगीन वादन की परीक्षा हुई। दोपहर को दूसरी पाली में अंग्रेजी, कृषि विज्ञान, मिलिट्री विज्ञान, एजुकेशन, गृह विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि दूसरी पाली में 1644 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1383 परीक्षार्थी पेपर देने आए। 241 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में 565 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। 84.12 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से निर्विध्न, पादर्शिता के साथ सम्पन्न हुई है। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया
मुजफ्फरनगर। पीजीटी की परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइज की व्यवस्था भी की गई थी। सीटिंग प्लान भी नियमों के तहत बनाया गया था। उधर, परीक्षा समाप्ति के बाद डीएवी कॉलेज के बाहर आर्य समाज रोड पर काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रही।

परीक्षा देकर  डीएवी इंटर कालेज परीक्षा केद्र से बाहर आते  पीजीटी  परीक्षार्थी।

परीक्षा देकर डीएवी इंटर कालेज परीक्षा केद्र से बाहर आते पीजीटी परीक्षार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

परीक्षा देकर परीक्षा केद्र से बाहर आते पीजीटी  परीक्षार्थी।

परीक्षा देकर परीक्षा केद्र से बाहर आते पीजीटी परीक्षार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed