{"_id":"5ca4eaa0bdec221464537c83","slug":"81554311840-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन व्यापारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन व्यापारी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में तीन व्यापारी घायल
खतौली। जानसठ-खतौली मार्ग पर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने से कार सवार तीन व्यापारी घायल हो गए। गनीमत यह रही कि कार खाई में पलटने से बाल बाल बची।
बिजनौर निवासी कपड़ा व्यापारी आदेश गुप्ता पुत्र श्यामलाल गुप्ता अपने दो अन्य साथी व्यापारी कुलदीप व राहुल शर्मा को साथ लेकर अपनी इंडिका से मंगलवार की सुबह दिल्ली अस्पताल में बीमार अपने रिश्तेदार का हालचाल पूछने के लिए गए थे। रात के करीब 11 बजे दिल्ली से लौटते समय खतौली व जानसठ रोड पर गांव खानजहांपुर से निकलते ही साइकिल सवार को बचाने को लेकर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने से कार में सवार तीनों व्यापारी घायल हो गए। वहां से गुजरने वाले अन्य वाहन सवारों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और खतौली मेें स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।