{"_id":"5c704447bdec227391007f96","slug":"81550861383-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिरगपुर के ग्रामीणों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिरगपुर के ग्रामीणों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। मिरगपुर गांव के लोगों ने शुक्रवार को एकजुट होकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीदों सैनिकों को हथियारों का प्रदर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ग्रामीणों ने आतंकवाद का पुतला भी फूंका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आतंकवाद और आतंकियों को शह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की है।
श्री गुरु बाबा फकीरादास की सिद्धकुटी पर प्रदर्शनकारी गुर्जर समाज के लोगों ने कहा कि वह पत्थरबाजों और आतंकवादियों से मुकाबला करने के लिए जम्मू-कश्मीर जाने को भी तैयार हैं। अखिल भारतीय राष्ट्रवादी सेना के अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि शुक्रवार को देवबंद से कश्मीरी आतंकियों शाहनवाज व आकिल अहमद की गिरफ्तारी से पता चला रहा है कि पुलवामा हमले में जैश-ए-मोहम्मद का पक्का हाथ है। उन्होंने केंद्र सरकार से मदरसों की जांच कराने की मांग की है। ऐसा नहीं किया गया तो 1 मार्च को गुरु बाबा फकीरादास की जयंती पर गुर्जर आर्मी और अखिल भारतीय राष्ट्रवादी सेना गांव के रिटायर फौजियों से ट्रेनिंग लेकर देवबंद क्षेत्र में छिपे आतंकियों को ढूंढकर मौत के घाट उतारने का काम करेगी। इस दौरान ग्रामीणों ने हथियारों का प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्र की सुरक्षा का संकल्प भी लिया। इस मौके पर अजब सिंह, वेदपाल, पूरण सिंह, जयवीर सिंह, सोनू मावी, प्रदीप कुमार, अमित फौजी, महीपाल फौजी, यशपाल, परीक्षित आदि मौजूद रहे।