फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ब्लू इंडियंस टीम मैच जीतकर फाइनल में पहुंची

ब्लू इंडियंस टीम मैच जीतकर फाइनल में पहुंची

Fri, 04 Jan 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
ब्लू इंडियंस टीम मैच जीतकर फाइनल में पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जानसठ। जेसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ब्लू इंडियंस ने चैलेंजर तेंदुलकर को 116 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। एसडीएम द्वारा मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी समीर अली खान को दी गई।
डीएवी इंटर कालेज के मैदान में जेसीएल-7 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में टूर्नामेंट के चेयरमैन हिलाल अली खान ने बताया कि पहला सेमीफाइनल चैलेंजर तेंदुलकर टीम के कप्तान वाशु ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। ब्लू इंडियन के कप्तान ने दीपक तोमर व मंसूर को ओपनिंग के लिए भेजा। टीम को एक अच्छी शुरुआत दी। दीपक 33 बोलों पर 42 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं दीपक के बाद मंसूर भी 23 बोलों पर 41 रन बनाकर यादव की बॉल पर विकेट कीपर द्वारा कैच आउट कर लिए गए। तीसरे नंबर के खिलाड़ी टीम के उपकप्तान वसीम ने साझेदारी निभाते हुए 74 रन की शानदार साझेदारी निभाई और हैदर 33 रन बनाकर आउट हो गया। उप कप्तान समीर ने 48 रन बनाए और जाफर की बॉल पर इनाम द्वारा कैच आउट कर लिए गए। अंत में शाहिद अफरीदी ने बल्लेबाजी को संभालते हुए धुआंधार 15 गेंदों में 41 रन बनाए और ब्लू इंडियंस की पूरी टीम 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 239 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

तेंदुलकर की टीम के यादव ने सबसे अधिक दो विकेट लिए। वहीं, ब्लू इंडियंस टीम के 239 रनों के लक्ष्य पर खेलते हुए चैलेंजर तेंदुलकर के खिलाड़ी अंशुल, नदीम की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। वहीं दूसरे खिलाड़ी जाफर भी कुछ अच्छा नहीं कर पाए और आउट हो गए। बहादुर अली खान व यादव खिलाड़ी ने कुछ देर के लिए टीम को संभाला और पूरी टीम 1303 बॉल में 123 रन बनाकर आउट हो गई। ब्लू इंडियन टीम के खिलाड़ी नदीम ने 20 रन देकर तीन विकेट लिए। ब्लू इंडिया की टीम 116 रन से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच के अंपायर सईद अन वर व वासिफ रहे। मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी एसडीएम विजय कुमार द्वारा समीर अली खान को दी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भडाना, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष यनेश तंवर, जेपीएल टूर्नामेंट के चेयरमैन हिलाल अली खान, अब्बास अली खान, दीपेश गुप्ता, नौशाद कुरैशी, टीटू उपाध्याय, गौरव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed