फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   देवबंद का नाम देववृंद किए जाने को नगर विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपा

देवबंद का नाम देववृंद किए जाने को नगर विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपा

Sun, 23 Dec 2018 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
देवबंद का नाम देववृंद किए जाने को नगर विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपा
देवबंद का नाम देववृंद किए जाने को नगर विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। विश्व हिंदू परिषद (धर्म प्रसार) के प्रांत मंत्री एवं बजरंग दल के पूर्व प्रांत सुरक्षा प्रमुख विकास त्यागी ने लखनऊ में नगर विकास विभाग के प्रदेश मंत्री सुरेश खन्ना को ज्ञापन सौंपकर देवबंद का नाम देववृंद किए जाने की मांग की है।

विकास त्यागी ने मंत्री सुरेश खन्ना को प्रेषित ज्ञापन में बताया कि सहारनपुर का देवबंद ऐतिहासिक नगर है जो शक्तिपीठ श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर के कारण विश्व में जाना जाता है। शक्तिपीठ के विषय में मान्यता है कि महाभारत काल में पांडवों ने यहां अज्ञातवास का कुछ समय व्यतीत किया था। इसके अलावा देवबंद के गांव जखवाला में महाभारत काल का ही यक्ष तालाब है। प्राचीन काल में यहां वन थे तथा मान्यता है कि इन वनों में देवता विचरण करते थे। जिस कारण उक्त स्थान का नाम देववृंद था। जो कालांतर में मुगलकालीन देवबंद हो गया। हिंदू संगठन देवबंद का नाम बदलने की लंबे समय से मां करते आ रहे हैं। इस मुद्दे को पूर्व में क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह ने भी विधानसभा में उठाया था। इसलिए जनभावनाओं को देखते हुए देवबंद का नाम देववृंद किया जाना चाहिए। वहीं, विहिप नेता ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके आवास पर मुलाकात कर देवबंद में सहारनपुर-मुफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर बने फ्लाईओवर में भारी अनियमितता बरतने जाने, अन्य अतिक्रमण को हटाए जाने के संबंध में पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग भी की। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता रामपाल सिंह पुंडीर और पंकज त्यागी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed