{"_id":"5c1e860ebdec22570b2fcf7b","slug":"81545504270-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकड़ा के युवक की मध्यप्रदेश में हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकड़ा के युवक की मध्यप्रदेश में हादसे में मौत
विज्ञापन

चरथावल। थाना क्षेत्र के गांव चौकड़ा निवासी मिंटू कश्यप (24) पुत्र जगपाल मध्य प्रदेश के जनपद नरसिंहपुर में बहनोई के साथ कोल्हू चलाता था। शुक्रवार को वह कोल्हू पर काम करने के लिए निकटवर्ती गांव से बाइक पर बैठाकर मजदूर महिला को लेकर आ रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से उनकी बाइक रास्ते मे खड़े ट्रक में टकरा गई। बाइक की भिड़ंत से दोनों की मौत हो गई। गांव में मिंटू की खबर लगने पर परिजन मध्य प्रदेश रवाना हो गए थे। शनिवार देर शाम शव को गांव में लाकर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अविवाहित था और उसके पिता गांव में मजदूरी करता है।
हाईवे पर कार पलटने से दो महिलाओं समेत पांच घायल
छपार। हाईवे पर हरिद्वार से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार पलटने से दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। शनिवार देर शाम उक्त कार बेहद तेज रफ्तार से हरिद्वार की तरफ से आते हुए जब बरला डिग्री कालेज के सामने पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में कार सवार मुजफ्फरनगर के मोहल्ला लद्दावाला निवासी सुलेमान, पिंटू, उसकी पत्नी सिमरन, मोमीन व रुखसाना घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बरला हाईवे पर स्थित एक नर्सिंग होम में ले जाकर भर्ती कराया।