{"_id":"5c1e855cbdec2256e63b1bdc","slug":"81545504092-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तैयार होंगे मॉडल गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तैयार होंगे मॉडल गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तैयार होंगे मॉडल गांव
मुजफ्फरनगर। जनपद में मॉडल गांवों का खाका तैयार किया जा रहा है। इस अवधारणा पर सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे सेवानिवृत्त आईएएस कमल टाबरी व उनकी टीम ने शनिवार को कई गांवों में घूमकर ग्रामीणों से बात की। बाद में विकास भवन सभागार में ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों के साथ इस मॉडल ग्राम बनाने पर चर्चा की। कई गांवों के ग्रामीणों ने इस दिशा में आगे बढ़ने का उत्साह दिखाया।
शनिवार को सेवानिवृत्त आईएएस कमल टाबरी अपनी टीम के साथ मुजफ्फरनगर पहुंचे। उनकी टीम के कई विदेशी विशेषज्ञ में भी शामिल हैं। सरकार के साथ मिलकर वह मॉडल गांव की अवधारणा पर काम कर रहे हैं। सीडीओ अर्चना वर्मा ने बताया कि कमल टाबरी व उनकी टीम ने कुछ गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता कर मॉडल गांव पर चर्चा की। बाद में विकास भवन में ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों को मॉडल गांव के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मॉडल गांव में साफ-सफाई के साथ ही गांव को अपनी आय अर्जित करने वाला बनाया जाना है। स्वरोजगार व आय के स्त्रोत बढ़ाए जाएंगे। कई ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों ने अपने गांव को मॉडल बनाने पर सहमति जताई है। सेवानिवृत्त आईएएस रविवार को भी जिले में रहकर ग्रामीणों से इस अवधारणा पर चर्चा करेंगे।
पुलिया का निर्माण पूरा कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित गांधी कॉलोनी के निवासियों ने एमडीए के सचिव से मिलकर भोपा रोड पर अधूरा पड़ा पुलिया का निर्माण पूरा कराने की मांग की है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने वहां स्थित धर्मकांटे के पास से ईंटें उठा ली गई थी। इसकी जानकारी जेई को भी है। ठेकेदार पुलिया का निर्माण पूरा नहीं करा रहा है। जलभराव के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजवीर सिंह, विनीत सैनी, दीपक विश्वकर्मा, राजीव, जाहिद हसन, नसीम, जितेंद्र, सीमा गोयल, जोगेंद्र कुमार आदि ने पुलिया का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
दीन मोहम्मद जिला उपाध्यक्ष मनोनीत
मुजफ्फरनगर। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने मल्हूपुरा निवासी दीन मोहम्मद को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष ने उनसे संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया है।