फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चार दुकानों में चोरी, लालूखेड़ी में लगाया जाम

चार दुकानों में चोरी, लालूखेड़ी में लगाया जाम

Mon, 17 Dec 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
चार दुकानों में चोरी, लालूखेड़ी में लगाया जाम
चार दुकानों में चोरी के विरोध में लगाया जाम
विज्ञापन

तितावी। शनिवार रात चोरों ने पुलिस चौकी के नजदीक स्थित चार दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों और भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर लालूखेड़ी बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। काफी देर तक लगे जाम में बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।

लालूखेड़ी बस स्टैंड पर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर चोरों ने चार दुकानों की छत तोड़कर चोरी कर ली। रजनीश कुमार के राहुल मेडिकल स्टोर से करीब 25 हजार नकद, शिव मेडिकल स्टोर, अरविंद कुमार की पेस्टीसाइड व मदन विश्वकर्मा की वेल्डिंग की दुकान से भी हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह घटना का पता लगते ही स्थानीय दुकानदारों और भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। जाम लगा रहे दुकानदारों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। बीते सोमवार की रात्रि में बघरा में भी तीन दुकानों को निशाना बनाया गया था तथा गत माह धौलरा स्टैंड पर भी चोरों ने दुकान के अंदर रखी सीमेंट की चादरों को तोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि तितावी पुलिस किसी भी घटना का खुलासा करने में असमर्थ रही है। शनिवार की रात्रि में लालूखेड़ी में चार दुकानों में चोरी हो गई। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष विपुल निर्वाल, ब्लॉक सचिव प्रवेंद्र निर्वाल के नेतृत्व में लोग काफी देर तक सड़क पर डटे रहे। जाम की सूचना पर चौकी प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की तथा चोरी की घटना का दो दिन में खुलासा करने का आश्वासन दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं व दुकानदारों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन में खुलासा न हुआ तो वह दुबारा जाम लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed