फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फोर लाइन का विरोध, फ्लाईओवर बनाने की मांग की

फोर लाइन का विरोध, फ्लाईओवर बनाने की मांग की

Mon, 17 Dec 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
फोर लाइन का विरोध, फ्लाईओवर बनाने की मांग की
उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

जानसठ। पानीपत-राजमार्ग पर कस्बे से गुजरकर कर जाने वाली फोर लेन सड़क बनाने का विरोध करते हुए बार संघ व व्यापार मंडल ने एसडीएम को ज्ञापन देकर फ्लाईओवर बनाने की मांग की है।

पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर कस्बे में सरकार द्वारा फोरलेन सड़क बनाई जानी है। सड़क के बीच से दोनों और 75 फुट सड़क का निर्माण किया जाना है। इसको लेकर रोड पर पड़ने वाली दुकानों व मकानों के टूटने को लेकर कस्बेवासियों में भय बना हुआ है। फोरलेन सड़क बनने का विरोध करते हुए बार संघ अध्यक्ष अजय कुमार पंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष मनदीप छाबड़ा, विकाश गुप्ता ने एसडीएम विजय कुमार को ज्ञापन देते हुए बताया कि फोरलेन सड़क बनने से कस्बेवासियों को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। फोरलेन नहीं बनाकर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाए। एसडीएम विजय कुमार ने कहा कि यह सरकार की नीति है। फोर लेन बनेगा तो कस्बे का विकास भी होगा। ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता संदीप डागा, सोनू लाला, सुनील कुमार, जुल्फिकार अहमद, प्रमोद कुमार, निशांत कांबोज, अश्वनी चौधरी, नरेश कुमार, पोदी सिंह, मुकेश शर्मा, संजय कुमार, अश्वनी महेश्वरी, मोहम्मद उस्मान, मोहन गुप्ता, नरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed