फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   59 हजार से ज्यादा वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबित

59 हजार से ज्यादा वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबित

Tue, 20 Nov 2018 12:50 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
59 हजार से ज्यादा वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबित
59 हजार से ज्यादा वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में पंजीकृत 15 साल पुराने 59,335 वाहनों के रजिस्ट्रेशन छह माह के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। एआरटीओ प्रशासन राजीव बंसल ने बताया कि यदि छह माह की अवधि में वाहन स्वामी वाहनों से संबंधित कार्रवाई नहीं करते हैं तो पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।

एआरटीओ बताया कि जनपद में ऐसे दो पहिया, चार पहिया तथा गैर परिवहन वाहन जिनका पंजीकरण 15 वर्ष पूर्व हुआ था, उनके पंजीकरण निलंबित कर दिए गए हैं। स्वामियों ने ऐसे वाहनों का अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं कराया है। वाहन स्वामियों को निर्देश दिए गए थे कि यदि वाहन का अस्तित्व समाप्त हो चुका है या अस्थायी रूप से उपयोग के अयोग्य हो गया है तो उसका पंजीकरण निरस्त करा लें। 60 दिनों के अंतर्गत यदि संबंधित वाहन के स्वामी अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं करते हैं तो पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि यूएसपी, यूएचक्यू, यूटीएक्स, यूएमयू, यूबीआई, यूपी 12 ए, यूपी 12 बी, यूपी 12 सी, यूपी 12 डी, यूपी 12 ई, यूपी 12 एच, यूपी 12 जी तथा यूपी 12 एच सीरीज में 3938 तक के वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed