फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धूमधाम से निकली श्रीजी की रथ यात्रा

धूमधाम से निकली श्रीजी की रथ यात्रा

Tue, 16 Apr 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकली श्रीजी की रथ यात्रा
श्रीजी की रथयात्रा पर फूलों की बारिश
विज्ञापन

बुढ़ाना। सकल जैन समाज ने श्रीजी की रथयात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा में बैंडबाजों के अलावा सुंदर-सुंदर झांकियां शामिल रही। धार्मिक व देशभक्ति के गीतों की धुनों पर जैन समाज के युवक व युवतियों ने जमकर ड़ांस किया। श्रीजी की रथयात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर फूलों की वर्षा से स्वागत हुआ।

महावीर जयंती के पर्व पर कस्बे के सकल जैन समाज द्वारा श्रीजी की रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। कस्बे के श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक आदिनाथ जिनबिंब प्रतिष्ठा महोत्सव जारी है। मंदिर में मंगलवार को सुबह विधि विधान के साथ पाण्डुक शिला पर 1008 कलशों द्वारा भगवान आदिनाथ का जन्माभिषेक किया गया। इस मौके पर आचार्य रत्न श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज ने कहा कि आदर्श माता-पिता ही संतान को संस्कारित बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्कारवान माता-पिता ही संस्कारवान संतान पैदा कर सकते हैं। समाज बुराइयों की चपेट में आता जा रहा है। टीवी व मोबाइल की अश्लीलता ने संस्कारों पर अपना कब्जा जमा लिया है। भारतीय संस्कृति संस्कारों के ऊपर ही टिकी है। जैन मुनि के प्रवचन के बाद श्रीजी की शोभायात्रा आरंभ हुई। बैंडबाजों व सुंदर सुंदर झांकियों के साथ रथ यात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग से होकर गुजरी। विभिन्न स्थानों पर श्रीजी की रथ का भक्तों ने फूलो की वर्षा से स्वागत किया। नगर पंचायत की चेयरपर्सन बाला त्यागी के प्रतिष्ठान त्यागी कोल्ड स्टोरेज पर रथ यात्रा का फूलों से स्वागत हुआ। रथ यात्रा में शामिल भक्तों को प्रसाद वितरण किया। कस्बे के पैठ बाजार, बड़ौत रोड, चरण सिंह तिराहा व कांधला रोड से होती हुई रथ यात्रा जैन मंदिर पहुंची। विधि विधान के साथ रथ यात्रा का समापन हुआ। रथ यात्रा में महेश चंद जैन, सतेंद्र कुमार जैन, नरेंद्र जैन, नीरज जैन, अप्पू जैन, डॉ. पवन जैन, रमेशचंद जैन, दिनेश जैन सहित सकल जैन समाज के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed