फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मोदी और योगी किसानों के सबसे हमदर्द-सहरावत

मोदी और योगी किसानों के सबसे हमदर्द-सहरावत

Sun, 07 Oct 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मोदी और योगी किसानों के सबसे हमदर्द-सहरावत
मोदी और योगी किसानों के सबसे हमदर्द : सहरावत
विज्ञापन

खतौली। भाजपा किसान मोर्चा के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी किसानों के सबसे ज्यादा हमदर्द हैं। पीएम और सीएम हमेशा किसानों की हितों के बारे में ही सोचते रहते हैं। उन्होंने किसानों से भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने पर बल दिया।

गांव सठेड़ी में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने बूथों पर वोटों को बनवाएं, जिससे भाजपा के अधिक से अधिक मतदाता बन सके। उन्होंने कहा कि विरोध दलों के लोग भाजपा सरकार के खिलाफ किसानों को उकसाने का प्रयास करने में लगे हैं। भाजपा सरकार में किसानों को जितना लाभ दिया जा रहा है। पूर्व की सरकारों में इतना लाभ किसी भी सरकार ने नहीं दिया होगा। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा बिजली आ रही है। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष यनेश तंवर, जिलाध्यक्ष तेजपाल, महामंत्री मनोज शर्मा, जिला मंत्री अविनाश त्यागी, जिला पंचायत सदस्य मनोज लोहडडा, किसान मोर्चा के खतौली मंडल अध्यक्ष संजय उर्फ बिटटू तिंगाई, जिला उपाध्यक्ष नरीज अहलावत, डा. संजीव, प्रवीण सठेड़ी, सुनील, अजय राजपूत, विक्की मुखिया, नेमचंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed