{"_id":"5b71dc7042c792475d43c2a3","slug":"81534188656-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा शोभा को तीज क्वीन का ताज पहनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा शोभा को तीज क्वीन का ताज पहनाया
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा शोभा को तीज क्वीन का ताज पहनाया
मीरापुर। भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी में शिक्षिकाओं व छात्राओं ने हरियाली तीज उत्सव मनाया। कार्यक्रम में छात्रा शोभा रानी को तीज क्वीन का ताज पहनाया गया। संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, लेमन स्पून बेसिन, बेलून डिजाइन, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डा. हरिदत्त शर्मा, डा. अजय गुप्ता, डा. राघव मेहरा, डा. पुष्पनील वर्मा, डा. शिवानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के उपरांत शोभा रानी को तीज क्वीन से सम्मानित किया गया। छात्राओं को संस्थान की ओर से उपहार दिए गए। कार्यक्रम में अभिलाषा, रितु, हरप्रीत कोर, विधि सिंह, सीमा पाल, वंदना चौधरी, सुजाता, शिवानी, शैफाली आदि का योगदान रहा। उधर, कस्बे की शिक्षण संस्था बसंत शिक्षा सदन इंटर कालेज की छात्राओं को भी जूनियर विंग प्रभारी अंजू रानी ने तीज पर्व का महत्व बताया। घरों में महिलाओं ने परंपरागत मेहंदी आदि रचाकर त्यौहार मनाया व परंपरागत गीतों के साथ झूलीं।