{"_id":"5b6b453a4f1c1b07788b861a","slug":"81533756730-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित सेना का ब्लॉक दफ्तर पर हंगामा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित सेना का ब्लॉक दफ्तर पर हंगामा प्रदर्शन
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। सरकार द्वारा मैला ढोने वालों को निर्धारित अनुदान राशि दिलाने और सफाईकर्मी के पद पर वाल्मीकि समाज के व्यक्ति को रोजगार देने की मांग को लेकर ब्लॉक दफ्तर को बंद कर हंगामा किया। इस दौरान कार्यालय के अंदर मौजूद कर्मचारी हंगामे के कारण अंदर नजरबंद रहे। बीडीओ को प्रदर्शनकारियों ने मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को दलित सेना के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोगों ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। वहां मौजूद कर्मचारियों का घेराव करते हुए नाराजगी जताई। काफी देर तक सक्षम अधिकारी के नही पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बंद गेट पर महिलाओं ने चुन्नी बांध दी। सूचना पर थाना पुलिस एवम बीडीओ ने मौके पर जाकर नाराज महिलाओं को समझा-बुझाकर कर हंगामा शांत किया। दलित सेना की मंडल अध्यक्ष काजल कटारिया ने बीडीओ को मांग पत्र दिया। वाल्मीकि समाज के लोगों को ही सफाईकर्मी तैनात किए जाने की मांग प्रमुख थी। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर पूरे जिले का सफाई कार्य बंद कर दिया जाएगा। कूड़े को समाज का कोई भी व्यक्ति नही उठाएगा। उधर, बीड़ीओ डॉक्टर साजिद अहमद ने बताया कि आज प्रधान पद के उपचनाव के लिए नामांकन के कारण ब्लॉक कार्यालय का गेट बंद था। कोई तालाबंदी नहीं की गई।