{"_id":"5b5b6e1c4f1c1b54208b58c3","slug":"81532718620-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में हरियाणा के श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में हरियाणा के श्रद्धालु घायल
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में हरियाणा के श्रद्धालु घायल
छपार। हरियाणा के रेवाड़ी से हरिद्वार गंगास्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी में रामपुर तिराहे के निकट तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे व महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए।
हरियाणा के जनपद रेवाड़ी निवासी परिवार बृहस्पतिवार को गंगास्नान करने के लिए पिकअप गाड़ी से हरिद्वार जाने के लिए निकले थे। जब श्रद्धालुओं की गाड़ी रामपुर तिराहे के निकट पहुंची, अचानक सामने से आती तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार श्रद्धालु समंदर सिंह, ममता, मंगेश, जयबीर, एकता व चार वर्षीय अमित घायल हो गए। सभी घायलों को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्वास्थ्य लाभ के बाद घायल श्रद्धालु बिना पुलिस कार्रवाई के गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
किसान पदयात्रा की सफलता को किया जनसंपर्क
छपार। तीर्थनगरी हरिद्वार से दिल्ली तक की 23 अगस्त को प्रस्तावित भाकियू की किसान पदयात्रा की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बारिश के बीच ही कई गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान गांव खामपुर में शाहनजर के आवास पर मंडल महासचिव नवीन राठी ने बताया कि 23 अगस्त को भाकियू नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में हजारों किसान पैदल यात्रा कर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। मांगेराम त्यागी, अंकित चौधरी, मनीष चौधरी, मुकेश पुंडीर, प्रधान मौहम्मद उवेश, पवन राठी, मोहित पंवार व शुभम त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
चोरी की बाइक समेत दबोचा युवक
तितावी। जसोई चौकी प्रभारी राजकुमार ने शुक्रवार को धौलरा के चिरवा टिल्ला मंदिर के पास दबिश देकर गुलफाम पुत्र सुक्खा निवासी बुटराड़ा थाना बाबरी शामली को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से एक बाइक बरामद हुई, जो जांच में चोरी की पाई गई है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।