फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राजनीति का आदर्श व्यक्तित्व थे चौधरी चरण सिंह

राजनीति का आदर्श व्यक्तित्व थे चौधरी चरण सिंह

Wed, 30 May 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
राजनीति का आदर्श व्यक्तित्व थे चौधरी चरण सिंह
किसानों के मसीहा का भावपूर्ण स्मरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसानों के मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर वैदिक मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की उन्नति के लिए चौधरी चरणसिंह ने गांव, किसान और मजदूर के विकास को सर्वोपरि माना था।

गांधी कॉलोनी स्थित वर्मा पार्क में पूर्व पीएम चौधरी चरणसिंह की 31 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी साहब का जीवन ग्रामोत्थान समर्पित था। उनके कार्य, विचार, आचरण और उपलब्धियां समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरक है। यज्ञ ब्रह्मा शांताप्रसाद आर्य और यजमान पूर्व बैंक प्रबंधक देवी सिंह एवं डॉ सुरेंद्र पाल रहे। जाट महासभा के जिलाध्यक्ष देवी सिंह सिंभालका, सुंदरपाल सिंह, ब्रजबीर सिंह, जगदीश बालियान, रामपाल वर्मा, वेदप्रकाश जिलेदार, सुक्रमपाल सिंह, डीसीओ विजयपाल सिंह, नरेंद्र मलिक, राजवीर सिंह, ओमपाल सिंह आदि ने विचार रखे। सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि देश की तरक्की के लिए चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार करना होगा। गांव की उन्नति से ही राष्ट्र आगे बढ़ेगा। पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान ने कहा कि चौधरी साहब राजनीति का आदर्श स्वरूप थे। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि किसानों के सच्चे हमदर्द चौधरी चरण सिंह के महान व्यक्तित्व से युवा प्रेरणा लें। जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्षा रमा नागर, धीर सिंह, ओमकार बालियान, विकास कादियान, राजपाल सिंह, कंवरपाल फौजी, धर्मेंद्र तोमर, पंकज राठी, विकास बालियान, अनुज राणा, विनोद, अशोक बालियान, सुमित सहरावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed