फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपाई डकार गये गरीब किसानों का हक: त्यागी

भाजपाई डकार गये गरीब किसानों का हक: त्यागी

Tue, 01 May 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
भाजपाई डकार गये गरीब किसानों का हक: त्यागी
भाजपाई डकार गए किसानों का हक: त्यागी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान शक्ल देखकर चलाया जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि गरीब किसानों के हक पर अमीर भाजपाई डाका डाल रहे हैं। मोदी मन की बात में गरीब किसानों के लिए जिस योजना का जिक्र करते है, वह पूरी योजना करोड़पति हजम कर गए। दलितों और अल्पसंख्यकों को योजना में शामिल ही नहीं किया गया।
सोमवार को महावीर चौक स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में मानक तय नहीं किए गए। बिना किसी नियम के अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन की धींगामस्ती से आम व्यापारी त्रस्त हुआ है। हम अभियान के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सबके साथ समान व्यवहार होना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि किसान समूहों को कृषि यंत्र देने की योजना का मजाक उड़ रहा है। प्रधानमंत्री मन की बात में कहते हैं कि यह योजना लघु और सीमांत किसानों को यंत्र उपलब्ध कराने के लिए है। जिले में जिन किसानों को लाभ दिया गया उनमें से एक भी ऐसी श्रेणी का नहीं है। करोड़पति लोगों को योजना का लाभ दे दिया गया। दलित और अल्पसंख्यक तो योजना में शामिल ही नहीं है। इस योजना के तहत किसी भी गरीब किसान को लाभ नहीं मिला है, यह योजना सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को लाभ पहुंचाने तक सीमित रही। उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी मिलें किसानों का भुगतान नहीं कर रही है। जिले में भैंसाना और खाईखेड़ी की स्थिति सबसे खराब है। वार्ता में राहुल वर्मा, जिया चौधरी, वसी अंसारी, नरेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज रालोद घेरेगा डीडी कार्यालय
मुजफ्फरनगर। अनुदान में हुए गड़बड़झाले के विरोध में रालोद मंगलवार को उप निदेशक कृषि के कार्यालय का घेराव करेगा। प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय ने बताया कि मामला गंभीर है। किसानों का पैसा अमीरों को बांट दिया गया। रालोद इस पर प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed