{"_id":"5ae61c8d4f1c1b57098b7266","slug":"81525030029-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा महिला ने सुरक्षा की गुहार लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा महिला ने सुरक्षा की गुहार लगाई
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने सुरक्षा की गुहार लगाई
पुरकाजी। महिला ने एक रिश्तेदार से परिवार की जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई करने और सुरक्षा की गुहार लगाई है। गांव शेरपुर निवासी ममता ने तहरीर देकर बताया कि उसका अपने रिश्तेदार मनपाल से जमीन विवाद चला आ रहा है। इसी रंजिश को लेकर उसने रविवार दोपहर मेरे हिस्से की जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर फसल नष्ट करने की कोशिश की है, जिसकी जानकारी मिलने पर वह खेत पर पहुंची और उसका विरोध किया तो रिश्तेदार व उसके पुत्र ने गाली गलौज की और पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
जमीन के विवाद में मारपीट
शाहपुर। गांव कसेरवा में जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया है। शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी इकरामुद्दीन की दो पत्नी हैं। एक पत्नी गांव में रहती है, जबकि दूसरी पत्नी मेरठ में रहती है। गांव में रहने वाली उसकी पत्नी का पुत्र आरिफ व मेरठ में रहने वाली पत्नी का पुत्र आमिर है। आमिर ने गांव की अपनी 12 बीघा जमीन की वसीयत गांव कसेरवा के यूनुस पुत्र इलियास के नाम कर दी, जिसके बाद से आरिफ उक्त जमीन को अपने बताकर यूनुस को जमीन में कुछ नहीं करने दे रहा था। रविवार को यूनुस जब जमीन पर काम कर रहा था तो आरिफ वहां पहुंचा और उसने यूनुस के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया।