{"_id":"5a5e50a04f1c1b61268b4bad","slug":"81516130464-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने किया नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने किया नाम रोशन
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। जिला स्तरीय मेधावी छात्र खोज प्रतियोगिता में विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों ने विभिन्न कक्षाओं में स्थान प्राप्त कर स्कूलों का नाम रोशन किया है।
प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षा पद्धति को सुधारने के उद्देश्य से जनपद में कक्षा तीन से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं की मेधावी छात्र प्रतियोगिता आयोजित कराई जाती है। हाल ही में संपन्न हुई उक्त प्रतियोगिता में शाहपुर विकासखंड के गांव काकड़ा की प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 4 की छात्रा एकता ने तृतीय, प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 सोहंजनी तगान के छात्र सागर ने कक्षा पांच में प्रथम, जूनियर हाईस्कूल काकड़ा के कक्षा छह के छात्र अंशुल ने प्रथम, जूनियर हाईस्कूल कमालपुर के छात्र वंश ने प्रथम व जूनियर हाईस्कूल के छात्र तुषार ने कक्षा आठ में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल ने छात्र छात्राओं के अच्छे प्रदर्शन को लेकर सभी मेधावी छात्र-छात्राओं के अलावा उनके शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। वहीं, बीआरसी कार्यालय पर भी छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की गई। इस दौरान मास्टर इरशाद सलमानी , सत्यवान भारद्वाज, रजनीश कुमार, सुरेंद्र सैनी, महबूब अली आदि मौजूद रहे।