{"_id":"5a09ea5f4f1c1bb6678bb81c","slug":"81510599263-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम लगने पर शुगर मिल प्रशासन पर कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम लगने पर शुगर मिल प्रशासन पर कार्रवाई होगी
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम लगा तो मिल प्रशासन पर कार्रवाई होगी
खतौली। पुलिस ने जानसठ रोड पर गन्नों से भरे ट्रकों व ट्रैक्टर ट्राले से आए दिन लगने वाले जाम को लेकर सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है। इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि जाम लगने पर अब त्रिवेणी शुगर मिल प्रशासन के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गन्ना पेराई सत्र होते ही जानसठ रोड पर गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ना भरकर लाने वाले ट्रकों व ट्रैक्टर ट्रालों की वजह से आए दिन जाम लग जाता है, जिससे वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। स्कूली बच्चे भी जाम में सुबह के समय फंस जाते हैं। छात्र और छात्राएं स्कूल में विलंब से पहुंच रहे हैं। जाम लगने से पैदल चलने वाले लोगों का भी निकलना दूभर हो जाता है। वाहनों को आगे पीछे करने को लेकर चालकों के बीच हाथापाई तक हो जाती है। इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि जानसठ रोड पर लगने वाले जाम को गंभीरता से लिया जाएगा। अगर जाम लगता है तो शुगर मिल प्रशासन पर कार्रवाई की जाएगी।