{"_id":"5a0206904f1c1bd9538bbac3","slug":"81510082192-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दो दुकाने निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दो दुकाने निरस्त
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन की दो दुकानें निरस्त
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। आपूर्ति निरीक्षक ने अनियमितताएं पाए जाने पर दो राशन डीलरों की लाइसेंस निरस्त कर दी है। उनकी जमानत राशि भी पांच-पांच हजार रुपये जब्त कर ली गई।
उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र को गांव रियावली नंगला के ग्रामीणों ने गांव की सस्ते गल्ले की सरकारी दुकान के मालिक राशन डीलर शहराज बानो पत्नी मंजूर व सलीम पर धांधली करने के विभिन्न आरोप लगाए। ग्रामीणों की लिखित शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने आपूर्ति निरीक्षक संजय कुमार को दोनों राशन डीलरों की जांच के निर्देश दिए। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जांच में सभी आरोप सही पाए गए। विभिन्न अनियमितताओं के कारण दोनों कोटेदारों की राशन की दुकानें निरस्त कर दी गई।