फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   %कहानी% से खुले नवाज की किस्मत के दरवाजे

%कहानी% से खुले नवाज की किस्मत के दरवाजे

Fri, 29 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
%कहानी% से खुले नवाज की किस्मत के दरवाजे
अभिनेता नवाजुद्दीन ने कड़े संघर्ष के बाद पाई कामयाबी
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। इतना आसान नहीं होता कामयाबी का मिलना, उसके लिए किस्मत से लड़ना पड़ता है। सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर यह लाइन सटीक बैठती है। बुलंदियों को छूने के लिए बंदूकबाज बाबू मोशाय ने कड़ा संघर्ष किया है। पहले ड्रामा, थियेटर में खुद को तपाया है। वर्ष 2012 में आई विद्या बालन अभिनीत फिल्म कहानी से नवाजुद्दीन की किस्मत पलट गई। कहान से किस्मत के दरवाजे खुले और नवाजुद्दीन को शोहरत की बुलंदिया मिल गई।
बुढ़ाना में शिक्षा के लिए कोई खास प्रबंध नहीं थे। मन में पढ़ने की लगन के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री हासिल की। उसके बाद एमएससी करने के लिए वह गुजरात के बड़ौदरा विवि चले गए। यहां पर पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए एक फैक्ट्री में मैनेजर के रूप में कार्य किया। मन में कुछ और था, इसलिए गुजरात में ही थियेटर की दुनिया की ओर मुड़ गए। यहां पर अभिनेता के गुर सीखे, उसके बाद नेशनल ड्रामा इंस्टीट्यूट में एक्टिंग की पढ़ाई की। एक्टिंग की पढ़ाई के बाद मुंबई का रुख किया, लेकिन किस्मत का हर दांव उनके खिलाफ गया। करीब 13 साल लंबा संघर्ष किया। छोटे-मोटे रोल किए। वर्ष 2012 में सुजाय घोष निर्देशित फिल्म कहानी ने उनकी किस्मत बदल दी। कहानी में विद्या बालन के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म में उन्होंने इंस्पेक्टर खान की भूमिका निभाई, जो सिनेमा जगत में एक मिसाल बन गई। यहीं से नवाजुद्दीन को शोहरत मिली और मंजिल आसान होती चली गई। अब बॉलीवुड के बंदूकबाज बाबुमोशाय फलक पर जलवा बिखेर रहे हैं।
विज्ञापन

दबंग खान से पहले आमिर संग काम
मुजफ्फरनगर। बॉलीवुड के बंदूकबाज ने खान तिगड़ी में सबसे पहले वर्ष 1999 में आमिर खान के साथ फिल्म सरफरोश में काम किया। इसके बाद खान लिस्ट में वह बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के साथ बजरंगी भाईजान में काम कर अपनी छाप छोड़ चुके हैं, जबकि शाहरुख के साथ रहीस फिल्म में इंस्पेक्टर के रोल में नजर आए। इनके अलावा किक, फिकरी अली, गैंग्स ऑफ वासेपुर, हरामखोर, रमन राघव, बदलापुर, दशरथ मांझी, मॉम, लंच बॉक्स आदि कई हिट फिल्मों में काम चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed