फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अंतिम ओवर में रेड इलेवन ने मारी बाजी

अंतिम ओवर में रेड इलेवन ने मारी बाजी

Fri, 29 Sep 2017 01:11 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
अंतिम ओवर में रेड  इलेवन ने मारी बाजी
अंतिम ओवर में रेड इलेवन ने मारी बाजी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
चौधरी चरण स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट मैच में बृहस्पतिवार को कई मुकाबले कड़े रहे। रोमांचक मुकाबले में येलो टीम ने मैच को ड्रा करा दिया, लेकिन फाइनल के लिए रिजल्ट ओवर खेला गया। जिसमें रेड इलेवन ने बाजी मारी। रेड इलेवन ने फाइनल में जगह बना ली है। जिसका मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलों को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेट मैच कराए गए। तीन दिवसीय इन मैचों की श्रृंखला में छह टीमों ने भाग लिया। जिसमें एमजी, स्टेडियम की येलो, ग्रीन, ब्लू, रेड और एक अन्य टीम शामिल रही। बृहस्पतिवार को स्टेडियम येलो और रेड के बीच मुकाबला कराया गया। जिसमें स्टेडियम रेड ने निर्धारित ओवर में 177 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम ने बेहतर प्रदर्शन दिखाया। टी ब्रेक के बाद बल्लेबाजी करने उतरी स्टेडियम येलो इलेवन की टीम ने जमकर रेड के गेंदबाजों की खबर ली। टीम के फैजल 60 और हषत 22, मयंक 25 ने आकर्षक पारियां खेलकर अंतिम ओवर में मुकाबले को ड्रा करा दिया। लेकिन, अगले की पल येलो टीम की किस्मत से बाजी निकल गई। फाइनल टिकट के लिए कराए एक ओवर के मुकाबले में रेड टीम ने बाजी मारकर फाइनल का टिकट थाम लिया। शुक्रवार को ग्रीन, ब्लू के बीच सेमी फाइनल होने के बाद फाइनल मुकाबला होगा। कोच प्रीति मेहरा ने बताया कि यह प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल की भावनाएं और उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed