फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जनपदीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

जनपदीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Thu, 07 Sep 2017 12:20 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
जनपदीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
जानसठ ने सदर तहसील को हराया
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। माध्यमिक विद्यालय परिषद की जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन इंटर कालेज भोकरहेड़ी के खेल ग्राउंड पर किया गया। जनपद की सदर तहसील सहित जानसठ, खतौली, बुढ़ाना तहसील की वॉलीबाल टीमों ने भाग लिया। 11 सितंबर 2017 को इसी मैदान पर मंडलीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इसके उपरांत चुने हुए खिलाड़ी प्रदेश स्तर की टीम के लिए क्वालीफाई करेंगे।

इस जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता के खेले गए मैचों में जानसठ तहसील की टीम ने सदर तहसील को 25-09 व 25-20 से हराया। बुढ़ाना ने खतौली को 25-13 व 25-21 से हराया। प्रतियोगिता में तटस्थ चयनकर्ता राजीव राठी ने खिलाड़ियों का चयन किया। इस मौके पर शेखर, अक्षय कुमार, विशु चौधरी, दिव्यांश, विकास, हर्ष मलिक, गोविंद, अर्जुन, सिद्धार्थ, शाहिद अली, बादल, जतिन का चयन किया गया। भाजपा नेता डा. वीरपाल निर्वाल, प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण कुमार, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार आदि ने विचार रखे। इस मौके पर अजय कुमार, पंडित रामकुमार शर्मा, ओमवीर सिंह, डा. कर्णवीर, कर्मवीर सिंह, मनोज कुमार, ब्रजवीर डायरेक्टर, नीटू डायरेक्टर, रामेश्वर राम, कीरत सिंह, नीरु मैडम आदि मौजूद रहे। विधायक कपिल देव अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed