{"_id":"59b041f34f1c1be97f8b47c7","slug":"81504723443-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के मकान में युवक की हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के मकान में युवक की हार्टअटैक से मौत
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
युवक की हार्टअटैक से मौत
खतौली (मुजफ्फरनगर)। दोस्त के मकान में मंगलवार की रात सोते समय युवक की हार्टअटैक से मौत हो गई। सुबह दोस्त ने चारपाई पर शव पड़ा देखा, तो लोगों को जानकारी हुई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए।
थाना छपार के गांव बसेड़ा निवासी 35 वर्षीय गुलशेर पुत्र रज्जाक मंगलवार को अपने दोस्त भूड़ निवासी गुलफाम के यहां पर आया था। दोनों कपड़े बेचने का कारोबार करते हैं। परिजनों के मुताबिक गुलशेर ने किसी से ब्याज पर पैसा लेकर अन्य युवकों को उधार दे रखा था। इसलिए वह कर्ज होने की वजह से मानसिक रूप से तनाव में रहता था। परिजनों को कहना है कि दो माह पूर्व भी उसको हार्टअटैक हो गया था। मंगलवार की रात में गुलशेर की हार्टअटैक होने से मौत हो गई। बुधवार की सुबह दोस्त गुलफाम ने चारपाई पड़े गुलशेर को देखा तो वह मर चुका था। गुलशेर की मौत की खबर सुनते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया था। गुलशेर की मौत की खबर लगने पर उसका चाचा इमामूददीन भूड़ में उसके दोस्त के घर पर पहुंचे। चाचा गुलशेर की मौत हार्टअटैक से होना बताकर शव को अपने साथ गांव बसेड़ा में ले गए, जहां पर परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे-ए खाक कर दिया।