{"_id":"598f584d4f1c1b96558b4a87","slug":"81502566477-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने श्री कृष्ण लीला का मंचन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने श्री कृष्ण लीला का मंचन किया
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया
जानसठ। कस्बे के एंबियंस एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने श्रीकृष्ण लीला व नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया।
शनिवार को कस्बे के एंबियंस एकेडमी में जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर यूकेजी के बच्चों ने राधा कृष्ण, गोपियां बन कर मटकी नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में छात्रा अनन्या, कनिष्का, सानवी, ने कृष्ण लीलाओं का वर्णन कर मनमोहक गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने क्राफ्ट पेपर द्वारा सुंदर-सुंदर मटकियां बनाई। स्कूल के प्रबंधक भावेश गुप्ता, प्रधानाचार्या रितिका महाजन कहा कि श्रीकृष्ण की लीलाओं से हमें जीवन में सीखने के लिए अनेक प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं में नव्या शर्मा, शौर्य, अवनी, विदिशा, अक्षिता, माही, अनन्या गुप्ता आदि बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया। रजनी, सम्रता आदि अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।