{"_id":"593c412c4f1c1bb5378b45e0","slug":"81497121068-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की युवक की मौत, युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की युवक की मौत, युवती घायल
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बाइक सवार की युवक की मौत, युवती घायल
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कुटबा में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि युवती घायल हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कुटबा निवासी ताहिर (27) पुत्र हाजी हफीजू अपने साढू नवाब की लड़की आसमां को साथ लेकर बाइक से गांव झाड़खेड़ी जा रहा था। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर शनिवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव जौला नहर के पास कांधला मार्ग पर सामने से आए ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। इस घटना में ताहिर व आसमां सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परासौली चौकी इंचार्ज विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अचेत अवस्था में मौके पर पड़े ताहिर व आसमां को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने ताहिर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।