{"_id":"60f07e2a8ebc3eccc619999b","slug":"8040-people-were-vaccinated-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt5475438139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 8040 लोगों का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 8040 लोगों का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 8040 लोगों का हुआ टीकाकरण
मुजफ्फरनगर/शाहपुर। जनपद में बृहस्पतिवार को 8040 लोगों ने कोरोना से बचने के लिए अपना टीकाकरण कराया है।
सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में 8040 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण केंद्रों पर 5268 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 3608 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 1660 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 2772 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया है। उधर, शाहपुर में विधायक उमेश मलिक ने शाहपुर चेयरमैन प्रमेश सैनी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कोरोना वैक्सीन बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने केंद्र प्रभारी डॉ एनपी सिंह से संचारी रोग नियंत्रण की भी जानकारी ली।
कोरोना के दो केस मिले
मुजफ्फरनगर। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित दो लोग मिले हैं, जबकि दो मरीज स्वस्थ हुए हैं। जनपद में अब 18 मरीज रह गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
टीकाकरण कैंप लगवाया
मुजफ्फरनगर। भारतीय जैन महासंघ की ओर से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोरोना से बचाव को टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। शुभारंभ चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया। कैंप में करीब 400 लोगों ने टीकाकरण कराया। रेणु गर्ग, प्रियांशु जैन, विपुल भटनागर, प्रमोद जैन, विपिन जैन, स्वदेश जैन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
भोपा में लोगों ने हंगामा किया
भोपा। सीएचसी, पीएचसी और गांव नंगला बुजुर्ग में टीकाकरण कैंप में 825 लोगों को टीके लगाए गए। भोपा सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले किए जाने वाले रजिस्ट्रेशन का कार्य धीमा होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उन्हें समझाबुझाकर शांत किया। भाजपा के शरद शर्मा, प्रदीप सैनी, यशवीर, सतनाम बंजारा, कुणाल वालिया, प्रधान प्रतिनिधि तरुण धीमान, शिव कुमार, राजकुमार राठी, सुमित कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक कर उनका टीकाकरण कराया। नेहरू युवा केंद्र की प्रतिभा शर्मा, हरि प्रकाश, प्रीति पाल, मुस्कान, दीक्षा, दुर्गेश शर्मा, प्रिया आदि ने सहयोग प्रदान किया।