फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   80 people of Rampur returned home after reaching Baghra, Usman became Arvind

Muzaffarnagar News: मुस्लिम धर्म अपनाने वाले 80 लोग फिर हिंदू बने, उस्मान बना अरविंद

Mon, 12 Dec 2022 06:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2022 06:00 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 80 लोगों ने फिर से मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। जिले के योग साधना शिविर में हवन पूजन के साथ इन्हें हिंदू धर्म में वापसी कराई गई है।

विज्ञापन
80 people of Rampur returned home after reaching Baghra, Usman became Arvind
Hindu - फोटो : Amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के योग साधना यशवीर आश्रम में रामपुर जिले के 80 लोगों ने हिंदू धर्म में घर वापसी की है। ब्रह्मचारी मृगेंद्र आचार्य ने शुद्धि यज्ञ किया। दस साल बाद घर वापसी करते हुए उस्मान फिर से अरविंद कुमार बन गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

तितावी थाना क्षेत्र के बघरा स्थित आश्रम में रविवार देर रात हवन हुआ। ब्रह्मचारी यशवीर महाराज ने बताया कि रामपुर के 80 लोग यहां पहुंचे। इन लोगों ने बताया कि करीब दस साल पहले वह मुस्लिम बन गए थे। उन पर दबाव डाला गया था, जिसकी वजह से वह धर्म बदलने के लिए मजबूर हो गए थे। लेकिन अब दोबारा वह हिंदू धर्म में वापसी करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शुद्धि यज्ञ किया गया। उन्होंने बताया कि मोहम्मद जावेद को प्रेम प्रकाश, इमराना को कनिका, उस्मान को अरविंद, फातिमा को दीक्षा, सानिया को नंदिनी और बरखा को सुमन नाम दिया गया है।

स्वाभिमान जागने का किया दावा
ब्रह्मचारी यशवीर महाराज ने कहा कि यहां पहुंचे लोगों ने बताया कि उनका स्वाभिमान जाग गया है। इसी वजह से वह दोबारा हिंदू धर्म अपना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed