फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   78 test-taking candidates found suspicious

परीक्षा दे रहे 78 परीक्षार्थी संदिग्ध पाए गए

Sun, 01 Mar 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
78 test-taking candidates found suspicious
परीक्षा दे रहे 78 परीक्षार्थी संदिग्ध पाए गए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की चल रही हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाओं में संस्थागत के 78 परीक्षार्थी संदिग्ध मिले हैं। ये विद्यार्थी कक्षाओं की निर्धारित उम्र से बड़े हैं, किसी की तो उम्र 30 वर्ष के करीब है। इस संबंध में जांच कमेटी बनाई गई है। जिन कॉलेजों से इन छात्रों ने संस्थागत में फार्म भरे थे, उन ऐसे 20 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को डीआईओएस की ओर से नोटिस भेजा गया है। जिसमें 12 और 13 मार्च को संबंधित संदिग्ध छात्रों के प्रमाण पत्र डीआईओएस कार्यालय पर बनाई गई जांच कमेटी को उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा संचालन के निरीक्षण के दौरान विभिन्न केंद्रों पर ये परीक्षार्थी संदिग्ध पाए गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन्होंने आधार कार्ड में जन्म तिथि में परिवर्तन करा कर फार्म भरे हैं। जांच की जाएगी, यदि फर्जीवाड़ा सामने आया तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन

---
तीन सदस्य कमेटी करेगी जांच
डीआईओएस ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। जिसमें जुटमुझेड़ा राजकीय हाईस्कूल की शिक्षिका नमिता, जीआईसी अटाली के विनय यादव और कासमपुर के संजय भटनागर शामिल किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन कॉलेजों को भेजे नोटिस
जनता इंटर कॉलेज सिसौली, आदर्श इंटर कॉलेज कैलावड़ा, चौधरी तिलकराम इंटर कॉलेज खतौली, नवीन भारती शिशु उपवन इंटर कॉलेज, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बुढ़ाना, मदर इंडिया इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, कमला देवी विद्यालय कमालपुर, प्राणनाथ विद्या मंदिर पुरकाजी, भारद्वाज शिक्षा सदन बुढ़ाना, चौधरी चंदन सिंह कॉलेज मीरापुर, दयावती आदर्श हाईस्कूल कैडी दरियापुर, जयवंती विद्यालय शाहपुर, चिल्ड्रेन हैप्पी होम स्कूल अंबा विहार, साहब सिंह इंटर कॉलेज नंगला खेपड़, कल्पना चावला विद्यालय शाहपुर, वैदिक इंटर कॉलेज सिसौली, स्वामी ओमानंद विद्यालय बेहड़ा सादात, सर्वोदय इंटर कॉलेज खाईखेड़ी, एसबीएस हाईस्कूल शहर, अग्रोहा शिक्षा सदन इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed