फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   725 crore outstanding, defaulters are tearing the list as soon as it is pasted

Muzaffarnagar News: 725 करोड़ बकाया, सूची चस्पा करते ही फाड़ रहे बकाएदार

Sat, 22 Jun 2024 03:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
725 crore outstanding, defaulters are tearing the list as soon as it is pasted
मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने मुजफ्फरनगर जोन के छह लाख दस हजार उपभोक्ताओं पर 725 करोड़ रुपये बकाए की वसूली की तैयारियां शुरू कर दी है। बकाया समय से जमा नहीं करने वालों की सूची मोहल्लों में सार्वजनिक स्थल पर चस्पा की जा रही है। हालांकि शहर के कुछ मोहल्लों में विभाग ने सूची चस्पा की, लेकिन विभाग की टीम के जाते ही बकाएदार इन्हें फाड़कर फेंक देते हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जोन के शामली और मुजफ्फरनगर दोनों जिलों में प्रति माह बिजली का बिल लगभग 220 करोड़ रुपये आता है। उपभोक्ता लगभग 150 करोड़ रुपये ही नियमित जमा करते हैं। इस तरह साठ से लेकर सत्तर करोड़ तक हर माह बकाया हो जाता है।
विज्ञापन

जोन में यह बकाया बढ़कर 725 करोड़ रुपये हो गया है। छह लाख दस हजार उपभेक्ता ऐसे हैं, जो समय से बकाया जमा नहीं कर पाए हैं। इनमें शामली जिले के एक लाख 90 हजार उपभोक्ताओं पर 160 करोड़ बकाया है वहीं मुजफ्फरनगर जिले के चार लाख 20 हजार उपभोक्ताओं पर 565 करोड़ बकाया चल रहा है। जिन उपभोक्ताओं पर विभाग का दस हजार से अधिक बकाया हो जाता है, विभाग उनका कनेक्शन काट देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विभाग ने मोहल्लों और गलियों में बकाएदारों की सार्वजनिक स्थल पर सूची प्रकाशित करने की तैयारी कर ली है। टाउन हाल बिजलीघर के अधिशासी अभियंता डीसी शर्मा ने बताया कि अब तक दस-बारह मोहल्लों में बकाएदारों की सूची चस्पा करा चुके हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर लोग लगाते ही सूची को फाड़ रहे हैं।

---------------------------

निगम और सरकार का वसूली का दबाव

मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल का कहना है कि जोन में बकाया धनराशि लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार और निगम इस पैसे की पूर्ति कहां से करे, यह बड़ी समस्या है। इस कारण वसूली के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गर्मी में मौसम में वसूली थोड़ा प्रभावित जरूर हुई है लेकिन उम्मीद है कि भविष्य में इसमें तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed