{"_id":"5cb610d7bdec22146e0fba33","slug":"71555435735-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जियो और जीने दो का रास्ता दिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जियो और जीने दो का रास्ता दिखाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान महावीर का संदेश आज भी प्रासंगिक
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में भगवान महावीर की जयंती पर उनके संदेश छात्र-छात्राओं को बताए गए।
मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह, हंस कुमार, प्रवीन जैन एवं पंकज जैन ने पालना झुलाकर किया। वंदना एवं अतिथि सत्कार के बाद रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने डम डम बाजे ढोल, मेरे महावीर, आई वीर जयंती आई आदि गीतों पर प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि भगवान महावीर ने जियो और जीने दो का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कारित करने की आवश्यकता है। स्कूल के निदेशक पीके जैन ने सभी को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने अहिंसा का जो स्वरूप बताया था, आज विश्व शांति के लिए उसकी नितांत आवश्यकता है। इस अवसर पर एमपी जैन एडवोकेट, हर्षवर्धन जैन, त्रिशला जैन, पूनम जैन, सभासद प्रियांशु जैन, डा. राखी जैन, धनकुमार जैन, डा. शेफाली, संदीप जैन, डा. नितिन जैन आदि मौजूद रहे। इंचार्ज नीता अग्रवाल ने आभार जताया।