फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जिले में 68.30 प्रतिशत पहुंचा मतदान

जिले में 68.30 प्रतिशत पहुंचा मतदान

Sat, 13 Apr 2019 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
जिले में 68.30 प्रतिशत पहुंचा मतदान
मुजफ्फरनगर। जिले के सभी बूथों का समस्त डाटा एकत्र होने के बाद जिला प्रशासन ने मतदान की प्रतिशत घोषित कर दिया है। जिले में इस बार 68.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। 2014 के लोकसभा चुनाव में यह 66.98 प्रतिशत हुआ था। मतदाताओं में इस बार 2014 से भी अधिक उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

जिले में 2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 के लोकसभा चुनाव से भी अधिक मतदान हुआ है। वोटों को लेकर लोगों का उत्साह प्रतिशत में दिखाई दे रहा है। जिला प्रशासन ने मत प्रतिशत की फाइनल स्थिति स्पष्ट कर दी है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सभी 2167 बूथों का डाटा एकत्र करने के बाद आयोग को फाइनल अपडेट भेज दिया गया है। जिले में 68.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। जनपद में कुल 19 लाख 77 हजार 793 मतदाता थे, इनमें से 13 लाख 50 हजार 759 ने मतदान किया है। सबसे ज्यादा मतदान 72.16 प्रतिशत खतौली विधानसभा और सबसे कम 64.96 प्रतिशत मतदान मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन


विधानसभा कुल वोट पडे़ वोट प्रतिशत
बुढ़ाना 370933 253551 68.35
चरथावल 324713 222178 68.42
पुरकाजी 324340 216361 66.71
मुजफ्फरनगर 346832 225311 64.96
खतौली 306871 221433 72.16
मीरापुर 304094 211925 69.69

मुजफ्फरनगर लोकसभा में 68.22 प्रतिशत वोट पड़े
मुजफ्फरनगर। जिले में जहां 68.30 प्रतिशत मतदान रहा वहीं मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में 68.22 प्रतिशत वोट पड़े। लोकसभा की सरधना विधानसभा में 67.64 प्रतिशत मत पड़े। सरधना में कुल तीन लाख 42 हजार 964 मतदाता थे, जिनमें से दो लाख 31 हजार 985 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। लोकसभा में 16 लाख 92 हजार 313 मतों में से कुल 11 लाख 54 हजार 458 मत पड़े। लोकसभा में जिले की मुजफ्फरनगर, खतौली, बुढ़ाना और चरथावल विधानसभा सीट शामिल है। मीरापुर और पुरकाजी विधानसभा बिजनौर लोकसभा का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने अधिक मत डाले
मुजफ्फरनगर। जिले में वोट डालने को लेकर पुरुषों से अधिक उत्साह महिलाओं में नजर आया। जनपद में पुरुषों ने 68.21 और महिलाओं के 68.40 प्रतिशत वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed