{"_id":"5c69aa19bdec22737a3686fd","slug":"71550428697-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वश्रेष्ठ का सम्मान सोनिया सैनी को मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वश्रेष्ठ का सम्मान सोनिया सैनी को मिला
विज्ञापन
खतौली। केके जैन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर संपन्न हो गया। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका का सम्मान छात्रा सोनिया सैनी को दिया गया।
गांव सठेड़ी में चल रहे एनएसएस शिविर के समापन पर छात्र-छात्राओं ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर सपना जैन ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति को सराहते हुए शिविर की आख्या प्रस्तुत की। प्राचार्या डॉ. नीतू वशिष्ठ ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में जागरूकता तथा समाज को नई दिशा प्रदान होती है। सचिव मुकेश जैन ने कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। बाद में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. शालिनी जैन, अतुल कुमार, संदीप कुमार, पारुल जैन, डॉ. सचिन गोयल, मुकुल जैन, आकाश जैन, राहुल जैन, रमेश, विशाल आदि मौजूद रहे।