फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अलगाववादियों व पत्थरबाजों से मुकाबला करने को अभारा सेना तैयार

अलगाववादियों व पत्थरबाजों से मुकाबला करने को अभारा सेना तैयार

Thu, 10 Jan 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
अलगाववादियों व पत्थरबाजों से मुकाबला करने को अभारा सेना तैयार
देवबंद (सहारनपुर)। मिरगपुर स्थित सिद्धपीठ गुरु बाबा फकीरादास मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय राष्ट्रवादी(अभारा) सेना की बैठक में चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा संचालित आतंकवादी घुसपैठ को हम आजादी के 71 साल बाद भी नहीं रोक पाए हैं। जिस कारण जम्मू-कश्मीर में हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। सेना अलगाववादियों व पत्थरबाजों से अपमानित हो रही है। पाकिस्तान ने युद्ध लड़ने की रणनीति बदलकर भारत को डराने व कमजोर करने के लिए आतंकी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। राष्ट्रवादी सेना ने एकजुट होकर आतंकवाद का मुकाबला करने का संकल्प लिया। जिससे देश की एकता व अखंडता कायम रखी जा सके। यशदेव नेता, राजपाल सिंह व बिजनेश प्रधान ने नौजवानों से राष्ट्र, धर्म व कश्मीर में बढ़ रहे आतंकवाद को रोकने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पंडित यदि वहां बसना नहीं चाहते हैं तो वह मिरगपुर में आकर रहें उन्हें पूरा सम्मान व सुरक्षा प्रदान की जाएगी। अध्यक्षता महंत मनोहर दास व संचालन पूर्ण सिंह ने किया। इस मौके पर सौरभ, संदीप, सुमन शर्मा, तानिया सिंह, मामचंद, सुशील कुमार, रविंद्र, राजेश पंडित, रवि, शक्ति सिंह, सुरेशपाल, सिद्धार्थ, मैनपाल, विकास कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed