{"_id":"5c1e87b6bdec2256a7705248","slug":"71545504694-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद विधायक ब्रिजेश सिंह ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद विधायक ब्रिजेश सिंह ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। विधायक ब्रिजेश सिंह ने शनिवार को लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र सौंपकर रणखंडी गांव के नाले तथा साधारणपुर गांव को जाने वाली सड़क का इस्टीमेट फरवरी माह में पारित होने वाले बजट में शामिल करने की मांग रखी।
गौरतलब है कि रणखंडी गांव में एक दशक के भीतर कैंसर से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया है। जिसके बाद विधायक ने नाले के निर्माण को गंभीरता से लेते हुए जहां प्रकरण को विधान सभा में उठाया वहीं अब मौजूदा बजट में नाले तथा साधारणपुर गांव की सड़क के निर्माण को फरवरी माह में पारित होने वाले बजट सत्र में शामिल करने की मांग रखी। विधायक ब्रिजेश सिंह ने शनिवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ में मुलाकात कर उन्हें नाले और सड़क के निर्माण की बाबत कार्य पूर्ण कराने की मांग की। विधायक ने बताया कि उनके प्रस्ताव को फरवरी में पारित बजट में शामिल कराए जाने का आश्वासन दिया गया है। बताया कि एक करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से रणखंडी नाले का निर्माण और सफाई का कार्य कराया जाएगा। जिससे अब रणखंडी क्षेत्र में कैंसर एवं संक्रामक बीमारियों से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान देवबंद-मंगलौर मार्ग स्थित गांव साधारणपुर में 51 लाख रुपये की लागत से क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कराए जाने का इस्टीमेट भी तैयार कराकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सौंप दिया है।